यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली चार और जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
इंसेफेलाइटिस से चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में चार नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार अन्य की मौत हो गई।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें संतकबीरनगर के चार साल के रोहन व बारह साल के अंशू, देवरिया के छह साल के गोलू व कुशीनगर के चार साल के सतिया शामिल हैं। भर्ती होने वालों में देवरिया के तीन व बिहार के एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 182 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल में जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1980 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 568 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
