यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जान

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में नौ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई।
जिन तीन की मौत हुई है उनमें देवरिया की सात वर्षीय खुशी तथा महराजगंज आठ साल के मोहित व डेढ़ वर्षीय शिवांगी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के तीन-तीन तथा बिहार, महराजगंज व देवरिया के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 179 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1954 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 558 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
