यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस : पांच और मौतों के साथ मृतकों की संख्या 555

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मासूमों की मौत का क्रम जारी है। पिछले 24 घंटे में यहां बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में 5 मासूमों की मौत हो गई। इनमें 6 वर्षीय शिवम और चांदनी- गोरखपुर। नग्मा (5)महराजगंज, नागेश्वर (2) कुशीनगर, कुमारी रानी (3) बिहार।
इसके अलावा संबंधित वार्ड में 9 नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से देवरिया के 2, महराजगंज के 3 और कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के एक-एक मरीज हैं। मौजूदा समय में वार्ड में 185 मरीज भर्ती हैं। जनवरी से अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में उक्त रोग से पीड़ित 1945 मासूम भर्ती हुए। इनमें से 555 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
