यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली दो और मासूमों की जान

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में इक्कीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो अन्य की मौत हो गई।
जिन दो मासूमों की मौत हुई है उनमें देवरिया की छह वर्षीय शालू व कुशीनगर की पांच वर्षीय जूही शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, कुशीनगर के छह, महराजगंज के तीन, संतकबीरनगर व देवरिया के दो-दो तथा सिद्धार्थनगर के एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 188 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1936 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 550 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
