विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली छह और जानें

By Edited By:
Published: Mon, 18 Nov 2013 08:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2013 09:01 PM (IST)

News Article Hero Image

- दो दिन में पचीस नए मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में पचीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई।

जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें देवरिया के सात साल के विवेक, सात वर्षीय प्रेमशीला व चालीस साल के रामविलास तथा कुशीनगर के पांच साल के गोविंद, छह वर्षीय उजाला व दो साल के रामसजीवन शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, कुशीनगर व महराजगंज के पांच-पांच बिहार के चार तथा देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर व बलिया के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 190 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1902 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिसमें से 543 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर