यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली पांच और मासूमों की जान

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में नौ नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य मासूमों की मौत हो गई।
जिन पांच लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के छह साल के आनंद व एक साल के पिंटू, कुशीनगर की चार वर्षीय मानसी, महराजगंज के दस साल के दीनदयाल तथा नेपाल के दस वर्षीय राहुल शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर के दो-दो तथा महराजगंज व बिहार के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 177 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1855 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 529 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
