यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में छह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर के पांच साल के अफरोज व दो वर्षीय दुर्गावती तथा महराजगंज के पांच साल के अंकुश शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के दो-दो तथा महराजगंज व बिहार के एक-एक मरीज शामिल हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 183 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1831 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 520 की मौत हुई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
