यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली सात और जान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते दो दिन में बीमारी से बीआरडी मेडिकल कालेज में छह व निजी अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई। इस दौरान मेडिकल कालेज में उन्नीस नए मरीज भर्ती किए गए।
जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की सात वर्षीय सिम्पा, देवरिया की पंद्रह वर्षीय नीतू, कुशीनगर के तीन साल के दिनेश, महराजगंज की पांच साल की नाजिया तथा बिहार के साढ़े तीन वर्षीय रोहित व सोलह महीने के ओम शामिल हैं। निजी अस्पताल में जिसकी मौत हुई है उसका नाम अयान है। मेडिकल कालेज में भर्ती हुए 19 मरीजों में गोरखपुर के सर्वाधिक आठ, कुशीनगर के पांच, देवरिया व बिहार के दो-दो तथा नेपाल व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 191 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 1825 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 517 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
