यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जान

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में ग्यारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई।
जिन तीन लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के बारह साल के सचिन, कुशीनगर की तीन वर्षीय सीमा व महराजगंज की डेढ़ वर्षीय अन्नू शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार, कुशीनगर के तीन, देवरिया के दो तथा महराजगंज व संतकबीरनगर में एक-एक मरीज शामिल हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 189 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से 1806 मरीज बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 511 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
