यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस 2 मासूम और मरे

गोरखपुर: इंसेफेलाइटिस से पिछले 24 घंटे में यहां मेडिकल कालेज में दो और मासूमों की मौत हो गई। इसमें से 5 वर्ष की अनु गोरखपुर की है। 7 वर्ष का विजय संतकबीरनगर का है। इसके अलावा 8 नए मरीज भर्ती भी हुए। भर्ती होने वालों में कुशीनगर के 4 और गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और बिहार के 1-1 मरीज हैं।
इनको शामिल करते हुए कालेज के संबंधित वार्ड में अब भी 189 मरीज इलाज के लिए भर्ती हैं। जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस के कुल 1795 रोगी भर्ती हुए। इसमें से 508 की मौत हो गई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
