विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली छह और जान

By Edited By:
Published: Thu, 07 Nov 2013 08:54 PM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2013 08:55 PM (IST)

News Article Hero Image

- चौबीस घंटे में ग्यारह नए मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में ग्यारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई।

जिन छह मासूमों की मौत हुई है उनमें देवरिया के दस साल के निरंजन, डेढ़ वर्षीय पलक, साढ़े तीन वर्षीय पलक, कुशीनगर की नौ वर्षीय नगमा, पांच वर्षीय रेनू तथा महराजगंज के छह साल के निक्की शामिल हैं। भर्ती होने वालों में कुशीनगर, देवरिया व महराजगंज के दो-दो, संतकबीरनगर व मऊ के एक-एक व बिहार के तीन मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 187 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1787 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 506 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर