विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली पंद्रह और जान

By Edited By:
Published: Wed, 06 Nov 2013 08:33 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2013 08:34 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के कहर से स्थिति गंभीर बनी हुई है। मरीजों की भर्ती के साथ ही मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। बीते चार दिनों में बीआरडी मेडिकल कालेज में 66 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पंद्रह अन्य की मौत हो गई। इन मौतों के साथ मेडिकल कालेज में अब तक मरने वालों की संख्या बए़ कर पांच सौ तक हो गई है।

जिन पंद्रह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के अठारह साल के संदीप, सात वर्षीय संजू, छह साल के रहमत, चार साल के बलराम, कुशीनगर के बारह साल के ज्ञानेंद्र कुमार, ढाई साल के समीर, दो साल के सुहेल, एक साल के साहिल, साढ़े तीन साल के आदेश, तीन साल के अखिलेश व तेरह साल के अभिषेक, महराजगंज की छह वर्षीय अंजू, संतकबीरनगर की आठ वर्षीय प्रमिला, बलिया के बारह साल के रीतेश व बस्ती की चार वर्षीय मनीषा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक 19, कुशीनगर के ग्यारह, देवरिया के दस, संतकबीरनगर व बिहार के छह-छह, सिद्धार्थनगर व बस्ती के चार-चार तथा मऊ व महराजगंज के तीन-तीन मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 189 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 1776 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 500 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर