यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जान

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सात नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 188 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन तीन की मौत हुई है उनमें देवरिया के तीन साल के दीपक, कुशीनगर के सात साल के मन्नान तथा सिद्धार्थनगर की छह वर्षीय साधना शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व महराजगंज के दो-दो तथा सिद्धार्थनगर, देवरिया व कुशीनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1710 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 485 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
