यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से दो मरे, 14 नए मरीज भर्ती

गोरखपुर : इंसेफेलाइटिस से पिछले 24 घंटे में यहां मेडिकल कालेज में दो बच्चों की मौत हुई। इसमें रंभा बिहार और हरिराम बस्ती के हैं। इस दौरान यहां 14 नए रोगी भर्ती हुए। इसमें से गोरखपुर के 7, संतकबीर नगर व कुशीनगर के 2-2 और बिहार, सिद्धार्थनगर और संतकबीर नगर के एक-एक मरीज हैं। इनको लेकर कालेज के संबंधित वार्ड में अब भी 191 मरीज भर्ती हैं।
जनवरी से लेकर अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित होकर भर्ती 1703 मरीजों में से 482 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
