विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली छह और जान

By Edited By:
Published: Wed, 30 Oct 2013 10:55 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2013 10:56 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस का कहर जारी है। अस्पतालों में जहां मरीज लगातार भर्ती हो रहे हैं वहीं मौतें भी हो रही हैं। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई।

जिन छह मासूमो की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की तीन वर्षीय अंकिता, देवरिया के आठ साल के गौतम, तीन साल के अमित व आठ साल के अंकेश, महराजगंज के दो साल के मो. कैफ व कुशीनगर के सात साल के विकास शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर, कुशीनगर व महराजगंज के तीन-तीन, देवरिया के दो तथा बिहार के चार मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 199 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस के 1672 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 466 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर