यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली छह और जानें

- चौबीस घंटे में अठारह नए मरीज भर्ती
जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में अठारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई।
जिन छह मरीजों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की बत्तीस वर्षीय सविता, देवरिया के अठारह साल के सत्यप्रकाश, छह साल के नितिन, सोलह वर्षीय आसमां, कुशीनगर की अड़तीस वर्षीय प्रमिला व सिद्धार्थनगर की चार साल की प्रिया शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, देवरिया के सात, कुशीनगर के तीन व महराजगंज, बलिया व बिहार के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 201 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1657 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 460 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
