यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तीन नए लोगों में मिला डेंगू

गोरखपुर : डेंगू का कहर जारी है। बीते चौबीस घंटे में तीन नए लोगों में बीमारी की पुष्टि की गई। दो मरीज महानगर स्थित गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में भर्ती किए गए जबकि वरिष्ठ फिजीशियन डा. आरपी त्रिपाठी के पास इलाज के लिए गए एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई।
गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल के उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. डीपी श्रीवास्तव के मुताबिक भर्ती होने वालों में कूड़ाघाट गोरखपुर के सोलह साल त्रयम्बक व गायघाट गोरखपुर के पचीस साल के शिवशंकर शामिल हैं। अस्पताल में अभी भी बारह मरीजों का इलाज चल रहा है।
उधर डा. आरपी त्रिपाठी के पास इलाज के लिए पहुंचे लाल डिग्गी गोरखपुर निवासी चौबीस वर्षीय मो. अनीस में डेंगू की पुष्टि हुई।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
