विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली पांच और जान

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 10:23 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 10:25 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पूर्वाचल के विभिन्न हिस्सों से बीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि पांच अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 204 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन पांच मासूमों की मौत हुई है उनमें संतकबीरनगर के चौदह साल के सूरज व छह वर्षीय सलोनी, कुशीनगर के पांच साल के किशन व तीन साल की रेनू व महराजगंज की पांच वर्षीय शिल्पा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, महराजगंज के छह, कुशीनगर के चार, बिहार के दो तथा संतकबीरनगर, बस्ती व देवरिया के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1618 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 445 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर