विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली तीन और जानें

By Edited By:
Published: Fri, 25 Oct 2013 09:21 PM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2013 09:22 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में छब्बीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि तीन अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 213 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन तीन मासूमों की मौत हुई है उनमें कुशीनगर की पांच वर्षीय प्रियंका, सिद्धार्थनगर की दो वर्षीय सुनीता व गाजीपुर की आठ वर्षीय दुर्गा शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सात, कुशीनगर के दस, देवरिया के पांच, संतकबीरनगर के दो तथा सिद्धार्थनगर व महराजगंज के एक-एक मरीज हैं। इस साल एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1582 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 432 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर