यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से 8 मरे, 16 नए मरीज भर्ती

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। 24 घंटे के दौरान सिर्फ बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक और बाकी बच्चे हैं। इंसेफेलाइटिस से मरे लोगों के नाम हैं- देवरिया के राजू (25), खालिद रजा (10), रानी (10), कुशीनगर की कुमकुम (2), सुनीता (ढाई), मऊ के संतोष (6), बिहार की काजल (6), तुलसीराम (10)। दूसरी ओर शुक्रवार को मेडिकल कालेज में भर्ती कराए गए इंसेफेलाइटिस पीड़ितों में गोरखपुर और देवरिया के 5-5, कुशीनगर के 3, संतकबीर नगर, महराजगंज और बिहार के 1-1 हैं। उल्लेखनीय है कि एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से पीड़ित होकर भर्ती 1598 मरीजों में से 440 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
