यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली सात मासूमों की जान

- पिछले चौबीस घंटे में सोलह नए मरीज भर्ती
लोगो: इंसेफेलाइटिस
जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वी उत्तर प्रदेश व आसपास के जिलों में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सोलह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात अन्य की मौत हो गई।
जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के सात साल के विनय, तीन साल के आयुष, सोलह साल के शिवपाल, तीन साल के शिवम, देवरिया की छह साल की शिवप्रभा, संतकबीरनगर के पैंसठ साल के ललई व कुशीनगर की पांच साल की डिंपी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व देवरिया के पांच-पांच, कुशीनगर के तीन तथा संतकबीरनगर, गाजीपुर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल के वार्डो में भर्ती 202 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1556 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 429 की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में बीमारी चौदह मासूमों की जान ले चुकी है। इंसेफेलाइटिस व अन्य मरीजों को मिलाकर बाल रोग के वार्डो में इस समय चार सौ से अधिक मरीज भर्ती हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
