यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली सात और मासूमों की जानें

- पिछले चौबीस घंटे में तेईस नए मरीज भर्ती
जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में तेईस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 201 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन सात मासूमों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के दो वर्षीय राहुल, देवरिया के सात साल के प्रिंस, दस साल के राजन, निधि, एक साल के आइमन, कुशीनगर की तीन वर्षीय आंचल तथा बिहार की सोलह साल की उर्मिला शामिल हैं।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार, कुशीनगर के सात, देवरिया के पांच, संतकबीरनगर के दो तथा बलिया, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1540 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से से 422 की मौत हुई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
