विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली चौदह मासूमों की जान

By Edited By:
Published: Mon, 21 Oct 2013 09:21 PM (IST)Updated: Mon, 21 Oct 2013 09:22 PM (IST)

News Article Hero Image

- दो दिन में मेडिकल कालेज में 36 नए मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता,गोरखपुर

पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस का कहर जारी है। अस्पतालों में रोजाना जहां भारी तादाद में मरीज भर्ती हो रहे हैं वहीं मौतें भी हो रही हैं। बीते दो दिन में बीआरडी मेडिकल कालेज में 36 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चौदह अन्य की मौत हो गई।

जिन चौदह की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की तीन वर्षीय पल्लवी, डेढ़ वर्षीय मनसफा, दो वर्षीय सोनम, बारह वर्षीय अंकिता, देवरिया के पांच साल के बाबा, कुशीनगर की आठ वर्षीय शाहिमा, तीन वर्षीय उजाला, महराजगंज की नौ वर्षीय दुर्गा, आशीष, संतकबीरनगर के तीन साल के लवकुश, पांच साल के सन्नी तथा बिहार के सोलह साल के सोनू, आठ साल के सुनील व आठ वर्षीय पलक शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में देवरिया के सर्वाधिक ग्यारह, गोरखपुर के आठ, कुशीनगर के छह, संतकबीरनगर के चार, महराजगंज, सिद्धार्थनगर व बिहार के दो-दो तथा बलिया के एक मरीज हैं। अब भी नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 194 मरीजों का इलाज चल रहा है। इंसेफेलाइटिस से मरीजों को मिलाकर बाल रोग के वार्डो में चार सौ से अधिक मरीज भर्ती हैं। मरीजों की भीड़ के आगे डाक्टरों व अन्य स्टाफ की कमी के चलते इलाज में दिक्कत हो रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर