विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने चौबीस घंटे में ली दस जान

By Edited By:
Published: Sun, 20 Oct 2013 12:28 AM (IST)Updated: Sun, 20 Oct 2013 12:30 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफेलाइटिस से हालात अभी बेकाबू हैं। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में चौंतीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दस अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 184 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दस लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के तीन साल के अजीज, चार साल के ऋतिक, बारह साल की रीना, चौदह साल के अजीत व तीन वर्षीय पल्लवी, देवरिया की तेरह वर्षीय अंजलि, महराजगंज के आठ साल के अखिलेश, कुशीनगर की आठ वर्षीय सपना, पांच वर्षीय राधिका व मऊ के दस साल के सुगई शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व कुशीनगर के दस-दस, महराजगंज के सात, सिद्धार्थनगर के तीन, बिहार के दो तथा संतकबीरनगर व देवरिया के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1481 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 401 की मौत हो चुकी है।

महामारी के कहर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले दो दिनों में पंद्रह मासूमों की मौत हुई है। नेहरू अस्पताल में भर्ती इंसेफेलाइटिस के 184 मरीजों को मिलाकर बाल रोग के वार्डो में मरीजों की कुल तादाद करीब चार सौ है। अब भी एक बेड पर दो से तीन मरीजों को रखना पड़ रहा है। मरीजों की तादाद के आगे डाक्टरों व स्टाफ की संख्या कमी बनी हुई है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर