यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने चौबीस घंटे में ली छह जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में छह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 179 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के उन्नीस साल के मनोज, छह साल के मनीष, आठ साल के कन्हैया, बस्ती के तीन साल के सचिन, तीन साल के नूर मोहम्मद तथा सिद्धार्थनगर की चार वर्षीय सुनैना शामिल हैं।
इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 1399 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 382 की मौत हुई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
