यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू का कहर जारी, छह नए मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वी उत्तर प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है। गोरखपुर व आसपास के जिलों के मरीज अस्पतालों में लगातार भर्ती हो रहे हैं। बीते चौबीस घंटे में गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में छह नए मरीज भर्ती किए गए।
अस्पताल के उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश तिवारी के अनुसार भर्ती होने वालों में अलहदादपुर गोरखपुर की अठारह वर्षीय पूजा, बांसगांव गोरखपुर के अड़तालीस साल के ओमप्रकाश, घुघली महराजगंज के इक्कीस साल के मयंक, आनंद नगर महराजगंज के बाइस साल के नितेश, रामकोला कुशीनगर के बाइस साल के धनंजय व देवरिया के पैंतीस वर्षीय आनन्द मिश्रा शामिल हैं। अस्पताल में भर्ती इकतीस मरीजों का इलाज चल रहा है। पिछले एक सितंबर से अबतक सिर्फ गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में दो सौ से अधिक मरीज भर्ती हो चुके हैं। उधर महानगर के अन्य अस्पतालों में मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। पैथालॉजी सेंटरों में भी रोजाना जांच के लिए जाने वालों में बीमारी की पुष्टि हो रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
