यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू का कहर जारी, आठ नए मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में डेंगू के मरीजों की भर्ती का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में महानगर के गुरु गोरक्षनाथ अस्पताल में गोरखपुर व आसपास के जिलों के पांच नए मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल में भर्ती 34 मरीजों का इलाज चल रहा है।
अस्पताल में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राकेश तिवारी के अनुसार भर्ती होने वालों में फुलवरिया, खोराबार गोरखपुर के बाइस साल के दिवाकर सिंह, देवरिया के उन्नीस साल के शफी अहमद, घुघली महराजगंज के मनोज कुमार, खलीलाबाद की पचास वर्षीय कुसुम देवी व सासामूसा गोपालगंज की अठाइस वर्षीय रेखा देवी शामिल हैं।
उधर महानगर के अन्य अस्पतालों में भी मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। तकरीबन हर बड़े पैथालॉजी सेंटर में भी रोजाना दो से तीन मरीजों में बीमारी की पुष्टि हो रही है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
