यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से 3 मरे, 8 नए मरीज भर्ती

गोरखपुर : मेडिकल कालेज में इंसेफेलाइटिस से 3 मरीजों की मौत हो गई। 8 नए मरीज भर्ती हुए हैं। इस तरह इस साल अब तक यहां भर्ती 1344 मरीजों में से 369 की मौत हो चुकी है। कालेज के संबंधित वार्ड में अब भी 171 मरीज भर्ती हैं।
पिछले 24 घंटे में मृत मरीजों के नाम हैं-बस्ती की रागिनी-50 वर्ष, कुशीनगर के दिवाकर और सिद्धार्थनगर की रश्मि। दोनों की उम्र 3-3 वर्ष है। इस दौरान गोरखपुर के 3, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, मऊ, सिद्धार्थनगर और बिहार के 1-1 मरीज भर्ती हुए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
