यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली चार और जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में अठारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 191 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें देवरिया के तीन साल के अमरजीत, महराजगंज की पांच वर्षीया जिज्ञासा व कुशीनगर के सात साल के कुंदन व आठ वर्षीय अन्नू शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के चार, कुशीनगर के पांच, देवरिया के दो तथा बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, बलिया, आजमगढ़ व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से 1302 मरीज मेडिकल कालेज में भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 356 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
