यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से 5 मासूमों की मौत

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मासूमों की मौत का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सिर्फ मेडिकल कालेज में 5 मासूमों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में आर्यन गोरखपुर का और नीरज, आर्यन और साहिल देवरिया के और अर्चना सिद्धार्थनगर की हैं।
इस दौरान कालेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में 15 नए मरीज भर्ती हुए। इनमें से गोरखपुर और कुशीनगर के 4-4, देवरिया और बिहार के 2-2 एवं सिद्धार्थनगर, मऊ एवं महराजगंज के 1-1 मरीज शामिल हैं। जनवरी से अब तक सिर्फ मेडिकल कालेज में भर्ती होने वाले 1219 मरीजों में से 333 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
