यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली सात और मासूमों की जानें

- चौबीस घंटे में पंद्रह नए मरीज भर्ती
- नेहरू अस्पताल में चल रहा 158 का इलाज
जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात अन्य की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 158 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के साढ़े चार साल के शाहिद, पांच साल के नितिन, कुशीनगर के पांच साल के रिजवान व चार साल के नीतेश, सिद्धार्थनगर के तेरह साल के सीताराम, देवरिया की बारह वर्षीय अल्पना व बिहार की साढ़े साल की पलक शामिल हैं। भर्ती होने वालों में देवरिया के छह, सिद्धार्थनगर के चार, कुशीनगर व बिहार के दो-दो तथा गोरखपुर के एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1170 मरीज भर्ती हुए हैं जिनमें से 321 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
