यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से चार और मौत

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में अठारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में 163 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन, कुशीनगर के सात, देवरिया, महराजगंज व संतकबीरनगर के दो-दो तथा बस्ती व बिहार के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से बीआरडी मेडिकल कालेज में 1089 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 296 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
