विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली सात और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 26 Sep 2013 12:20 AM (IST)Updated: Thu, 26 Sep 2013 12:21 AM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में सत्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि सात मासूमों की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 163 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन सात लोगों की मौत हुई है उनमें देवरिया के ढाई साल के विनायक, दस साल के साबरून, कुशीनगर की पांच साल की ताम्या, नौ साल के करन, सिद्धार्थनगर के दस साल के अजीत, संतकबीरनगर के छह साल के अंकित तथा बिहार के आठ साल के परवेज शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, महराजगंज के तीन, कुशीनगर, देवरिया, सिद्धार्थनगर व बिहार के दो-दो तथा संतकबीरनगर के एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 1071 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 292 की मौत हो चुकी है।

लगातार मौतों के बावजूद संसाधनों की कमी से मेडिकल कालेज में भर्ती मरीजों की सांसत हो रही है। हालांकि ट्रामा सेंटर में खोले गए नए वार्ड में भी मरीजों को भर्ती किया गया है फिर भी बेडों की कमी से कई वार्डो में एक बेड पर दो से तीन मरीजों को रखना पड़ रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर