यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली चार और जानें

- चौबीस घंटे में तीस नए मरीज भर्ती
- मेडिकल कालेज में चल रहा 171 मरीजों का इलाज
जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में तीस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि चार की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 171 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन चार लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के चार साल के सुधीर, महराजगंज की चौदह वर्षीय काजल व आठ वर्षीय निशा व बिहार की दस वर्षीय जगराजी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के नौ, महराजगंज के छह के छह, देवरिया के चार, सिद्धार्थनगर के तीन, संतकबीरनगर व कुशीनगर, बस्ती व बिहार के दो-दो मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अब तक मेडिकल कालेज में 987 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 266 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
