विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली नौ और जानें

By Edited By:
Published: Wed, 18 Sep 2013 08:54 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2013 08:55 PM (IST)

News Article Hero Image

- पिछले दो दिन में 42 नए मरीज भर्ती

- नेहरू अस्पताल में चल रहा 157 का इलाज

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस का कहर एक बार फिर तेज हो गया है। बीते दो दिनों में महामारी ने नौ लोगों की जान ले ली जबकि 42 नए मरीज भर्ती किए गए। नेहरू अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 157 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन नौ की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के तीस साल के बंशी निषाद, कुशीनगर की दस वर्षीय प्रीति, पंद्रह साल की उर्मिला, सात साल के अंकुश तथा पंद्रह साल की कवलपति, देवरिया के सात साल के अनूप, महराजगंज की दो वर्षीय अंशिका, छह वर्षीय पूजा तथा संतकबीरनगर के सात साल के शिवम शामिल हैं।

भर्ती होने वालों में गोरखपुर के ग्यारह, कुशीनगर के सात, देवरिया के छह, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के पांच-पांच, महराजगंज के चार, बिहार के तीन तथा आजमगढ़ के एक मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 957 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 262 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर