यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली दो और जान

गोरखपुर : इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। बीते चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में चौदह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 141 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की तीन साल की रूबी व देवरिया के तीन साल के सनी शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व देवरिया के चार-चार, कुशीनगर के तीन तथा सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर व मऊ के एक-एक मरीज हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
