विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस से दो और मौत

By Edited By:
Published: Tue, 10 Sep 2013 08:50 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

इंसेफेलाइटिस के मरीजों की भर्ती व मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में दस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 145 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन दो की मौत हुई है उनमें कुशीनगर की आठ वर्षीय पिंकी व सिद्धार्थनगर की दस वर्षीय आरती शामिल हैं। भर्ती होने वालों में देवरिया के तीन, कुशीनगर व सिद्धार्थनगर के दो-दो तथा गोरखपुर, महराजगंज व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 847 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 240 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर