यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने अब तक 230 जानें लीं

- पिछले चौबीस घंटे में दो और मौत, सात नए मरीज भर्ती
- मेडिकल कालेज में चल रहा 141 का इलाज
जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में बीमारी ने दो और मासूमों की जान ले ली। इसके साथ ही पिछले एक जनवरी से अबतक मौतों की संख्या बढ़कर 230 पहुंच गई है। इस दौरान 826 नए मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल के विभिन्न वार्डो में भर्ती 141 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर में साढ़े चार साल के आकाश व कुशीनगर की ढाई साल की राधिका शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर व देवरिया के दो-दो तथा महराजगंज, कुशीनगर व संतकबीरनगर के एक-एक मरीज शामिल हैं।
उधर मेडिकल कालेज में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाल रोग विभाग के वार्डो में बेडों की तादाद के आगे मरीज की संख्या दुगना होने के चलते दिक्कत बढ़ गई है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
