विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली दो और मासूमों की जान

By Edited By:
Published: Sat, 07 Sep 2013 08:51 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2013 08:52 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर : पिछले 24 घंटे में यहां मेडिकल कालेज में इंसेफेलाटिस ने दो और मासूमों की जान ली है। दोनों बिहार की हैं और उनकी उम्र 2 साल है। एक का नाम काजल और दूसरी का सुनीता है। इस दौरान गोरखपुर से 3, कुशीनगर से 4, देवरिया से 2 और संतकबीर नगर और नेपाल से 1-1 नए मरीज भर्ती हुए। इन 11 नए मरीजों के साथ वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 149 हो गई। जनवरी से लेकर अब तक यहां भर्ती 816 में से 228 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ने से एक बिस्तर पर एक से अधिक मरीज भर्ती हैं। क्षमता से अधिक रोगी और सीमित संसाधन के नाते इलाज में दिक्कत स्वाभाविक है। दूर-दराज के जो मरीज संज्ञान में नहीं आ पाते और जो लोग निजी अस्पतालों में इलाज कराते हैं उनकी संख्या को जोड़ दें तो रोगियों और मौतों की संख्या इससे कहीं अधिक होगी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर