यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली छह और जानें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
इंसेफेलाइटिस के कहर से पूर्वाचल में स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीते दिनों में मेडिकल कालेज में 31 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि छह की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल के वार्डो में भर्ती 173 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन छह की मौत हुई है उनमें देवरिया की सात साल की अंकिता, सोलह वर्षीय गुंजन व दो साल के करन, बस्ती की दो साल की अफीसा, तथा कुशीनगर की नौ वर्षीय मधु व एक साल के आयुष शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक सात, देवरिया के छह, संतकबीरनगर व बिहार के तीन-तीन, सिद्धार्थनगर व बस्ती के दो-दो तथा बलरामपुर के एक मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक बीआरडी मेडिकल कालेज में 774 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 211 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
