विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Thu, 29 Aug 2013 07:48 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवादादाता, गोरखपुर

पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में ग्यारह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो की मौत हो गई।

जिन दो लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर चौदह वर्षीय राकेश व कुशीनगर के आठ साल के राज शामिल हैं। भर्ती होने वालों में कुशीनगर के पांच, देवरिया के तीन तथा गोरखपुर, संतकबीरनगर व बस्ती के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 148 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 717 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 199 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर