यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस ने ली नौ और जानें

- दो दिनों में 34 नए मरीज भर्ती
जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। पिछले दो दिनों में मेडिकल कालेज में 34 नए मरीज भर्ती किए गए जबकि नौ की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 121 मरीजों का इलाज चल रहा है।
जिन नौ लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर के चार साल के इश्लोक, देवरिया की सात वर्षीय नीतिका, चार साल की आंचल, तीन साल के विश्वजीत, कुशीनगर की तीन वर्षीय पूजा, सिद्धार्थनगर के पांच साल के बलराम, चौदह वर्षीय जस्मीन, मऊ की पांच वर्षीय रितिका तथा संतकबीरनगर के पंद्रह वर्षीय राज शामिल है। भर्ती होने वालों में देवरिया, कुशीनगर व बिहार के सात-सात, गोरखपुर के छह, सिद्धार्थनगर, महराजगंज व संतकबीरनगर के दो-दो तथा बस्ती के एक मरीज शामिल हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक कुल मिलाकर 533 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 139 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
