विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने दो दिनों में ली बारह जानें

By Edited By:
Published: Mon, 05 Aug 2013 10:23 PM (IST)Updated: Mon, 05 Aug 2013 10:24 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :

पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस का कहर तेज हो रहा है। बीते दो दिनों बीआरडी मेडिकल कालेज में बाईस नए मरीज भर्ती किए गए जबकि बारह की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 71 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जिन बारह लोगों की मौत हुई है उनमें गोरखपुर की तीन साल की रेहाना, पांच साल के शिवम, अठारह वर्षीय काजल, सात साल के मुक्तेश्वर, संतकबीरनगर की छह साल की रागिनी, महराजगंज की बीस साल की रीता व चार साल के विद्याधर, देवरिया के छह साल के अजय व बिहार के 11 साल के लक्ष्मण व दो अन्य मरीज हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के सर्वाधिक आठ, कुशीनगर के पांच, देवरिया के चार, बिहार के तीन व संतकबीरनगर के दो मरीज हैं। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक कुल मिलाकर मेडिकल कालेज में 386 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 107 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर