यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से एक की मौत

गोरखपुर : पूर्वाचल में इंसेफेलाइटिस का कहर जारी है। पिछले चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में गोरखपुर के डेढ़ वर्षीय अमृत की मौत हो गई जबकि बारह नए मरीज भर्ती किए गए।
भर्ती होने वालों में गोरखपुर के तीन, देवरिया के दो तथा संतकबीरनगर, महराजगंज व बिहार के एक-एक मरीज हैं। नेहरू अस्पताल में भर्ती 63 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल पिछले एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 364 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं, जिनमें से 95 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
