विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंसेफेलाइटिस ने ली दो और जानें

By Edited By:
Published: Wed, 31 Jul 2013 11:02 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jul 2013 11:03 PM (IST)

News Article Hero Image

गोरखपुर :पूर्वाचल व आसपास इंसेफेलाइटिस का कहर तेज होता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज में पंद्रह नए मरीज भर्ती किए गए जबकि दो मासूमों की मौत हो गई। नेहरू अस्पताल में भर्ती 44 लोगों का इलाज चल रहा है।

जिन दो की मौत हुई हैं उनमें देवरिया के सात साल के भगवान व गोरखपुर के आठ महीने के आदित्य शामिल हैं। भर्ती होने वालों में गोरखपुर के पांच, कुशीनगर के चार, महराजगंज व देवरिया के दो-दो तथा मऊ व बिहार के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस साल जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 330 मरीज भर्ती हो चुके हैं जिनमें से 90 की मौत हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर