यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस से एक और मौत

जागरण संवाददाता, गोरखपुर
इंसेफेलाइटिस से मौतों का सिलसिला जारी है। पिछले चौबीस घंटे में बीआरडी मेडिकल कालेज पांच नए मरीज भर्ती किए गए जबकि कुशीनगर की ढाई वर्षीय अफरीना की मौत हो गई।
भर्ती होने वालों में देवरिया का एक तथा गोरखपुर व कुशीनगर के दो-दो मरीज हैं। अब भी नेहरू अस्पताल में भर्ती 24 मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल एक जनवरी से अबतक मेडिकल कालेज में 282 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिसमें से 85 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
