यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इंसेफेलाइटिस के पांच मरीज भर्ती

जागरण संवाददाता, गोरखपुर :
बरसात के साथ इंसेफेलाइटिस के मरीजों के आने का सिलसिला तेज हो गया है। पिछले चौबीस घंटे में मेडिकल कालेज में पांच नए मरीज भर्ती किए गए। इसमें एक गोरखपुर जबकि चार मरीज बिहार के हैं। पिछले एक जनवरी से अबतक कुल मिलाकर मेडिकल कालेज में 219 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं जिनमें से 73 की मौत हो चुकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
