विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीआरडी में 10 और मासूमों ने दम तोड़ा

By JagranEdited By:
Published: Thu, 24 Aug 2017 01:35 AM (IST)

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के बालरोग वार्ड में मासूमों की मौत का सिलसिला थमने का न

बीआरडी में 10 और मासूमों ने दम तोड़ा
बीआरडी में 10 और मासूमों ने दम तोड़ा

गोरखपुर : बीआरडी मेडिकल कालेज के बालरोग वार्ड में मासूमों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बीते 24 घंटे के दौरान दस और मासूमों ने कालेज के बाल रोग विभाग में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मरने वालों में एनआइसीयू के सात और पीडियाट्रिक आइसीयू के तीन बच्चे शामिल हैं। इस दौरान 51 नए बाल मरीज मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती किए गए। इस समय बाल रोग वार्ड में 318 बच्चों का इलाज चल रहा है।

उधर इंसेफ्लाइटिस से होने वाली मौतें का क्रम भी जारी है। बीते 24 घंटे के दौरान इंसेफ्लाइटिस वार्ड में दो और बच्चों की इस बीमारी से इलाज के दौरान मौत हो गई। इसे लेकर इस बीमारी से इस वर्ष अब तक मरने वालों की संख्या 160 हो गई है। मरने वालों में पड़रौना कुशीनगर के शिवम और रुद्रपुर देवरिया की काजल शामिल हैं। इस बीच 24 घंटे के दौरान इंसेफ्लाइटिस के 20 नए मरीज मेडिकल कालेज में भर्ती किए गए। इन्हें लेकर इस वर्ष अब तक मेडिकल कालेज में इंसेफ्लाइटिस के 645 मरीज इलाज के लिए आ चुके हैं। 99 मरीजों का इलाज अभी भी कालेज के इंसेफ्लाइटिस वार्ड में चल रहा है।