विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिश्तेदारी में जा रहे दलित की पिटाई

By Edited By:
Published: Tue, 10 Sep 2013 10:10 PM (IST)

News Article Hero Image

गोंडा: मंगलवार को बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे दलित की रास्ते में पिटाई कर दी । उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना खरगूपुर थाना क्षेत्र के मल्लापुर बाजार से बराराय मार्ग पर सुबह करीब आठ बजे की है। रामनाथ पुत्र त्रिलोकी निवासी तेलयानी पाठक थाना इटियाथोक की बाइक रोककर पिटाई कर दी गई रामनाथ अपने बीमार मामा त्रिवेनी निवसी रायपुर थाना कटराबाजार जा रहा था। शोर सुनकर बाजार के आस-पास के लोग इकट्ठा हुए । पीड़ित थाना खरगूपुर में पहुंचे जहां पर पिटाई करने वाले व्यक्ति की पैरवी में ग्राम प्रधान पहुंच गये। पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने की जगह पुलिस ने कहा कि चोटहिल ने आरोपी से बाइक लड़ा दी। गिरने से चोट लगी है। पीड़ित की डॉक्टरी भी नहीं कराई गई। मामले को रफा-दफा कराने के लिए प्रयास जारी है। बताया जाता है कि तालुकदार को इंदिरा आवास मिला है। वह आवास बना रहा था तो एक थाने के चौकीदार ने बाधा डाल दिया। पुलिस आई तो दलित का खूंटा उखड़वा दिया। पीड़ित ने दोबारा एएसपी से मिलने के बाद खूंटा गाड़ लिया। इस बीच गांव के कुछ लोग आवास बनने से रोके लेकिन न मानने पर तीन लोगों ने एक दलित की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष कमलेश बाजपेई ने बताया कि प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

इनसेट

खूंटा उखड़वा दिया

गोंडा: एक तरफ पीड़ित के साथ घटना हो गई। उधर, इटियाथोक पुलिस मौके पर पहुंची और दो खूंटे उखड़वा दिया। इसे लेकर कोरी समाज के रामकुमार ने बताया कि पुलिस दबाव में कार्य कर रही है। थाने का चौकीदार ओरी लाल व कुछ लोग मिलकर एक गरीब का इंदिरा आवास नहीं बनने देना चाहते हैं जबकि आवास में घूस भी लिया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर