विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, कई दुकानें फूंकीं

By Edited By:
Published: Wed, 23 Sep 2015 11:53 PM (IST)

गोंडा : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अराजकतत्व द्वारा पत्थर फेके जाने से दो पक्षों में जबरदस्त भिड़ं

News Article Hero Image

गोंडा : गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अराजकतत्व द्वारा पत्थर फेके जाने से दो पक्षों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इसके बाद शहर का माहौल बिगड़ गया। आक्रोशित भीड़ ने कई दुकानें फूंक दीं। यही नहीं, दोनों पक्षों से पथराव और फाय¨रग भी हुई। घटना के बाद शहर में तनाव व्याप्त है। दो जवानों समेत पांच लोगों के घायल होने की खबर है।

बुधवार की शाम करीब सवा पांच बजे चौक के दयानंद नगर उतरौला रोड पर कुछ प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो किसी अराजकतत्व ने पत्थर फेंक दिया। इससे लोग भड़क गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक सैलून में आग लगा दी। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए। दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। पथराव शुरू हो गया। यही नहीं, फाय¨रग भी हुई। इसकी सूचना पुलिस प्रशासन के अफसरों को दी गई। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट एके शुक्ल व सीओ सदर अखंड प्रताप ¨सह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों को देख लोग और भड़क गए। भीड़ ने अफसरों पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया। यही नहीं, देखते ही देखते कई दुकानें फूंक दी गईं। कई वाहन जला दिए गए। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और आंसू गैस के गोले दागकर भीड़ को तितर बितर किया। घटना में दो जवानों समेत पांच लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के जवान सुरेंद्र पाल ¨सह, सुशील कुमार यादव समेत पांच लोग घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट को भी हल्की चोट लगी है। शहर में तनाव व्याप्त है।

अफसरों ने डाला डेरा

मौके पर कमिश्नर मुरलीधर दूबे, डीआइजी जितेंद्र प्रताप ¨सह, डीएम अजय कुमार उपाध्याय तथा एसपी अनिल कुमार ¨सह मौके पर पहुंचे और लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

कई जिलों की फोर्स बुलाई

डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि हालात नियंत्रण में हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कई जिलों की फोर्स बुला ली गई है। यही नहीं, धारा 144 लागू कर दी गई है। उन्होंने दो लोगों के घायल होने की बात कही।